6 से 8 महीने में राज्य के 5 शहरों में शुरू हो जाएगा पीपीपी मोड पर बिजली वितरण,
(Amber, Jaipur) ऊर्जा मंत्री गजेन्द्र खींवसर ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में 24 घंटे निर्बाध गुणवत्ता वाली बिजली वितरण के लिए तटस्थ हैं। उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को पाना सरकार और ऊर्जा विभाग के लिए चुनौती है, क्योंकि सूरतगढ पावर प्रोजेक्ट और छबडा पावर प्रोजेक्ट अगर समय पर शुरू नहीं हुए तो ऊर्जा विभाग केवल डेढ वर्ष तक ही बिजली आपूर्ति कर सकता है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री की भेल कंपनी पर नाराजगी के बाद सूरतगढ में तैयार हो रहे 1320 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट में तेजी आई है और 5 महीने में अब सूरतगढ प्रोजेक्ट से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसी तरह उन्होंने बताया कि छबडा में एलएंडटी कंपनी को भी जल्द से जल्द उत्पादन शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।