जयपुर में सचिवालय की पानी की टंकी पर चढ़े 4 कम्प्यूटर शिक्षक
(Jaipur, Rajasthan) राजधानी जयपुर के उद्योग मैदान में अपनी मांगों को लेकर पिछले 64 दिनों से धरना दे रहे राजस्थान कम्प्यूटर शिक्षक संघ के 4 शिक्षकों का बुधवार शाम धैर्य टूट गया और हंसराज, राजपाल, सुमन और मांगी देवी शासन सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए सचिवालय में बनी पानी की टंकी पर जा बैठे। जिसके बाद मांगें नहीं मानने पर टंकी से कूदने की धमकी दे डाली। एकाएक हुए इस घटनाक्रम से प्रशासन को हाथ-पांव फूल गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें कूदने से रोकने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कहकर उन्हें नीचे उतारा। इसके बाद सरकार ने मामले में सकारात्मक कदम उठाते हुए एक कमेटी कर दी है जो कम्प्यूटर शिक्षकों की मांगों पर कोई फैसला लेगी। इस कमेटी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़, शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ और दो कम्प्यूटर शिक्षक संघ के नेताओं को शामिल किया गया है। 25 अगस्त के बाद कमेटी की पहली बैठक होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।