एशियाई बाजारों के मिश्रित रुख के बीच फंडों और निवेशकों की सतत लिवाली से देश के शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, का सेंसेक्स 56.03 अंक यानि 0.22 फीसद बढ़त के साथ 25,974.98 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने पिछले तीन सत्रों में 589.81 अंकों की बढ़त दर्ज की थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 3.95 अंक यानि 0.05 फीसद की बढ़त के साथ 7,743.50 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, पावर और आईटी सेक्टरों के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।