रुपया 17 पैसे सुधरा
निर्यातकों और बैंकों की ओर से डॉलर बिकवाली बढ़ाये जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे सुधरकर 61.04 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया, फोरेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी और घरेलू इक्विटी बाजार में तेजी से रुपये की विनिमय दर मजबूत हुई, फोरेक्स बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे कमजोर होकर 61.21 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 17 पैसे सुधरकर 61.04 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।