(Jaipur, Rajasthan)
रिश्वतखोरी के खेल में फंसे नगर निगम के एक्सईएन पुरूषोतम जेसवानी को एसीबी ने कोर्ट में पेश किया, जहां एसीबी कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी जेसवानी को 28 अगस्त तक जेल भेजने के आदेश दिए, इससे पहले कोर्ट में जेसवानी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनका गुनाह इतना बड़ा नहीं है कि उन्हें इतनी बड़ी सजा दी जाए, उधर सुबह के वक्त एसीबी की एक विंग जेसवानी को लेकर जौहरी बाजार स्थित बड़ौदा बैंक पहुंची, जहां टीम ने जेसवानी के एक लाॅकर को खंगाला, लाॅकर मंे टीम को अलग-अलग ग्राम के चांदी के कई सिक्के मिले, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसीबी ने नगर निगम से कुछ और भी दस्तावेज जब्त किए गए, जिनके आधार पर निगम के पूर्व सीईओ लालचंद असवाल से पूछताछ हो सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।