राजस्थान में हुई छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा......
(Amber, Jaipur) प्रदेश में 23 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी गई। वही राजस्थान विश्वविद्यालय चुनाव अधिकारी प्रो. पी. आर. शर्मा ने सुबह 8 बजे अधिसूचना जारी की। जिसके बाद सभी संगठक कालेज और इकाईयो मे चुनाव सामग्री भिजवा दी गई है। वहीं प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण करवाने का वादा किया है। वही अगले दो दिनो के में कैम्पस में छात्रों को आई कार्ड के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। जिससे बाहरी छात्रो पर अन्दर आने से रोक लगाई जा सके। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो सुरेश जोशी ने बताया कि आज अधिसूचना के साथ ही विष्वविद्यालय प्रशासन छात्रसंघ चुनाव को शान्तीपूर्ण कराने कॉ तैयारियों में जुट गया है। राजस्थान यूनिवर्सिटी में आज छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। इसके बाद महाराजा, महारानी, कॉमर्स, राजस्थान और आरयू परिसर के लॉ कॉलेज सहित सभी विभागों में मतदाता सूचियां चस्पा करने काम शुरू कर दिया गया। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर एस सी जोशी ने बताया कि मतदाता सूचियों के संबंध में किसी की आपत्ति है तो वो 16 अगस्त तक विभाग या कॉलेज में आपत्ति दे सकता है। नोटिफिकेशन में नामांकन, नामांकन वापसी से लेकर मतगणना तक के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। प्रत्याशियों की ओर से खर्चे की गणना भी आज से शुरू हो जाएगी। रैली, बड़े बैनर लगाने सहित अन्य खर्चे की गणना अगर तय सीमा 5 हजार रु. से अधिक हुई तो प्रत्याशी का चुनाव निरस्त करने का प्रावधान है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।