राज्य सरकार ने किया पुलिस महकमें में फेरबदल.........
(Amber, Jaipur) राज्य सरकार के उदयपुर संभाग के दौरे से एक दिन पहले ही 15 आईपीएस के तबादले किए गए हैं। जोधपुर कमिश्नर को बदला गया है। वहां अशोक कुमार राठौड़ को लगाया गया है। उदयपुर और कोटा के रेंज आईजी का भी तबादला भी किया गया है।प्रदीप कुमार व्यास को एडीजी ट्रैफिक के पद पर लगाया गया है। वहीं रोहित महाजन को डीआईजी सीआईडी सीबी में लगाया गया है। तबादलों की इस सूची में 5 एडीजी, 7 आईजी और 3 डीआईजी शामिल हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।