(India)
मुद्रास्फीति के घटकर पांच महीने के निम्न स्तर पर जाने तथा तथा विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने से बाजार में तेजी आयी। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब बाजार में तेजी आयी है। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 184.28 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,103.23 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स कल के बंद के मुकाबले मजबूत होकर 25,948.30 अंक पर खुला और एक समय 16,135.00 अंक तक चला गया। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति जुलाई में घटकर पांच महीने के निम्न स्तर 5.19 पर पहुंचने की खबर से बाजार में तेजी आयी। पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स 774 अंक से अधिक मजबूत हुआ और 30 जुलाई के बाद पहली बार 26,000 अंक पर पहुंचा। 50 शेयरों वाला नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52.15 अंक या 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,791.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7,796.70 अंक तक चला गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।