कांग्रेस कार्यालय में सचिन पायलट ने किया झंडारोहण
(India)
स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी जयपुर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सभी प्रमुख कार्यालयों और स्थानों पर तिरंगा फहराकर उसे सलामी दी जा रही है। कांग्रेस कार्यालय में भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने झंडारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभान, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, जितेंद्र सिंह के साथ प्रतापसिंह खाचरियावास, बीडी कल्ला सहित कई कांग्रेस नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।