(India)
जुलाई में निर्यात 27.72 अरब डालर रहा जो बीते साल की इसी अवधि में 25.83 अरब डालर था। जून और मई में निर्यात की वृद्धि दर क्रमश: 10.22 प्रतिशत व 12.4 प्रतिशत थी। निर्यात मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में कपड़ा (13.3 प्रतिशत), पेट्रोलियम उत्पाद (28 प्रतिशत), इंजीनियरिंग (23.9 प्रतिशत) चमड़ा (17.23 प्रतिशत), समुद्री उत्पाद (25 प्रतिशत), तिलहन (19.25 प्रतिशत), रसायन (16.67 प्रतिशत) और फार्मास्युटिकल्स (10.78 प्रतिशत) रहे। जुलाई में आयात 4.25 प्रतिशत बढ़कर 39.95 अरब डालर रहा। पिछले कई महीनों तक आयात में गिरावट के बाद लगातार दूसरे महीने आयात में वृद्धि दर्ज की गई। बीते माह व्यापार घाटा एक साल के उच्च स्तर 12.22 अरब डालर पर पहुंच गया जो जुलाई, 2013 में 12.49 अरब डालर था। अप्रैल-जुलाई अवधि में निर्यात 8.62 प्रतिशत बढ़कर 107.8 अरब डालर रहा, जबकि इस दौरान आयात 3.8 प्रतिशत घटकर 153.15 अरब डालर रहा। इस प्रकार, अप्रैल-जुलाई में व्यापार घाटा 45.31 अरब डालर रहा जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 59.91 अरब डालर था। जुलाई में तेल आयात 12.75 प्रतिशत बढ़कर 14.35 अरब डालर पहुंच गया, जबकि इस दौरान गैर-तेल आयात 0.03 प्रतिशत बढ़कर 25.6 अरब डालर रहा। इस साल जुलाई में सोने का आयात 26.39 प्रतिशत घटकर 1.81 अरब डालर पर आ गया जो बीते साल की इसी अवधि में 2.46 अरब डालर था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।