(Amber, Jaipur)
परंपरागत रूप से बड़ी चौपड़ भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। हालांकि इस बार पहले की परंपरा के उलट राज्य की विपक्ष पार्टी ने पहले झंडा फहराया। नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने झंडारोहण किया। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ चंद्रभान सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए राजस्थान के विकास की कामना कही। वहीं प्रदेशवासियो को कहा कि वो एकता और भाईचारें के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चले........राजधानी जयपुर के बड़ी चौपड़ पर बीजेपी ने भी झंडारोहण किया। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने झंडारोहण किया। वहीं इस मौके पर बीजेपी नेता सुमन शर्मा, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, उपमहापौर मनीष पारीक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वही इस बार कांगेस के परंपरा के अनुरूप सत्ताधारी पार्टी के पहले बड़ी चैपड़ पर कार्यक्रम नहीं करने को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और कहा कि स्वाधीनता दिवस मनाना था
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।