(Amber, Jaipur)
सरकार आपके द्धार कार्यक्रम के तहत आज से उदयपुर संभाग में मंत्रियों और सचिव स्तर के अधिकारियों की जनसुनवाई का कार्यक्रम शुरू हो गया। उदयपुर में आज पंचायती राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया और युनूस खान जनसुनवाई कर रहे हैं तो दूसरी ओर शहर के समीप देबारी गांव से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक रामावतार ने जनसुनवाई की और जनता की समस्याओं को सुना। इन अधिकारियों के साथ क्षेत्र के स्थानीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। आम जनता से मुखातिब हुए अधिकारियों ने लोगों को बताया कि ‘‘आपके द्वार कार्यक्रम’’ के तहत सरकार आपकी समस्याओं के निस्तारण के लिए आई है और आपकी समस्याओं के निस्तारण तक इन समस्याओं को सरकार की वेब पोर्टल पर डाला जाएगा। ताकि सभी लोग इनके बारे में जानकारी ले सकें...........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।