(India)
मिडकैप में 1.2 फीसदी की तेजी देखी जा रही है और स्मॉलकैप में 1.65 फीसदी का उछाल दर्ज किया जा रहा है। सुबह 11.14 बजे बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 113.51 अंक यानि 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 26216 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 34.80 अंक यानि 0.45 फीसदी चढ़कर 7826 के स्तर पर आ गया है। सेक्टरोयिल आधार पर आईटी और एफएमसीजी शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कैपिटल गुड्स शेयरों में करीब 2 फीसदी का उछाल है। पावर और ऑयल एंड गैस शेयर करीब 1.4 फीसदी चढ़े हैं। बैंकिंग सेक्टर, कंड्यूमर ड्यूरेबल्स 1 फीसदी से ज्यादा ऊपर हैं। ऑटो, हैल्थकेयर और मेटल शेयर भी अच्छी तेजी दिखा रहे हैं। दिग्गजों में चढ़ने वाले शेयरों में बीपीसीएल 3.79 फीसदी, टाटा पावर 3.39 फीसदी और टाटा पावर 2.91 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएचईएल में 2.16 फीसदी की तेजी है। कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और आईडीएफसी में 1.75 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। ओएनजीसी और एलएंडटी में 1.6 फीसदी से ज्यादा ऊपर कारोबार हो रहा है।
दिग्गजों में गिरने वाले शेयरों में आईटीसी में 2.42 फीसदी की गिरावट है और इंफोसिस 1.23 फीसदी नीचे है। मैक्डावेल और एचडीएफसी में 0.9 फीसदी की कमजोरी देखी जा रही है। टीसीएस और एमएंडएम में 0.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा रही है। बीईसई मिडकैप में एआईए इंजीनियरिंग, व्हर्लपूल, बीएएसएफ, अमारा राजा बैट्रीज, राजेश एक्सपोर्ट्स में 9.91-5.65 फीसदी की तेजी पर कारोबार हो रहा है। वहीं गिरने वाले मिडकैप शेयरों में भूषण स्टील, एबीजी शिपयार्ड, श्रीराम सिटी फाइनेंस, प्रेस्टीज एस्टेट्स, हैथवे केबल में 4.98-2.13 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।