मंगल की कक्षा से मार्स ऑर्बिटर सिर्फ 8.8 करोड़ किमी. दूर
(India) मार्स-ऑर्बिटर अंतरिक्ष यान को 24 सितंबर को मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचना है । बेंगलूर स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा कि सुदूर अंतरिक्ष में अपनी 300 दिनों की यात्रा में मार्स-ऑर्बिटर मिशन को मंगल तक पहुंचने के लिए अपने सूर्यकेंद्रित प्रक्षेपण पथ में 8.8 करोड़ किलोमीटर की और दूरी तय करनी है । इसरो ने ‘मार्स-ऑर्बिटर मिशन फेसबुक’ पेज पर एक पोस्ट में कहा कि रेडियो सिग्नलों को मार्स-ऑर्बिटर मिशन तक पहुंचने और वापस आने में 20 मिनट का वक्त लग रहा है । इससे पहले, इसरो ने कहा था कि वैज्ञानिक अगस्त में इस महत्वाकांक्षी मिशन के लिए नियोजित ट्रैजेक्टरी करेक्शन मैनोवर को अंजाम नहीं देंगे ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।