(India)
निफ्टी ने 25 जुलाई के बाद पहली बार 7,800 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार किया है और यह 56.60 अंक या 0.72% चढ़कर 7,848.30 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले निफ्टी ने 25 जुलाई को दिन के कारोबार में 7,840.95 अंक के स्तर को छुआ था। इसी तरह बीएसई सेंसेक्स आज 217.43 अंक या 0.83% चढ़कर 26,320.66 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले संवेदी सूचकांक ने 25 जुलाई को कारोबार के दौरान 26,300.17 अंक का स्तर छुआ था। सेंसेक्स ने पिछले चार सत्रों में 774 अंक से अधिक की तेजी दर्ज की थी। एनएसई-50 में शामिल, बैंकिंग, तेल एवं गैस और बिजली से जुड़े 41 शेयरों में तेजी रही। कारोबारियों ने कहा कि बाजार का रझान निरंतर पूंजी प्रवाह और कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजे के मद्देनजर खुदरा निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी जारी रही। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शुक्रवार को डालर के मुकाबले रपए में तेजी और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में नरमी के कारण भी बाजार प्रभावित हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।