बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 288 अंक चढ़ा
(India) दिन में यूरोपीय बाजारों में उछाल का सहारा भारतीय बाजार को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचे। आज दिन के कारोबार में निफ्टी ने 7880.50 का रिकॉर्ड स्तर छुआ, कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 287.73 अंक यानि 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ 26390 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 82.55 अंक यानि करीब 1.06 फीसदी चढ़कर 7874 के स्तर पर बंद हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।