सेंसेक्स और निफ्टी नये शिखर पर
(India)
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी नये शिखर पर पहुंच गए। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, का सेंसेक्स 129.77 अंक यानि 0.46 फीसद की बढ़त के साथ रिकार्ड 26,520.73 के स्तर पहुंच गया। सेंसेक्स ने कल कारोबार के दौरान 26,413.11 के स्तर को छुआ था। सेंसेक्स ने पिछले पांच सत्रों में 1,061.82 की बढ़त दर्ज की थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, के निफ्टी ने पहली बार 7,900 के स्तर को पार किया। निफ्टी 37.80 अंक यानि 0.48 फीसद की बढ़त के साथ 7,912.05 की नई रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान निफ्टी ने कल 7,880.50 के स्तर को छुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।