(India)
बंबई शेयर बाजार के सूचकांक बीएससी-30 में पिछले पांच सत्रों के दौरान 1,061.82 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 129.77 अंक अथवा 0.46% और बढ़कर 26,520.73 अंक की नई उंचाई पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 37.80 अंक अथवा 0.48% बढ़कर 7,912.05 अंक की सर्वकालिक उंचाई पर पहुंच गया। कल यह 7,880.50 अंक पर बंद हुआ था। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि तिमाही परिणामों के बेतहर नतीजों से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों की ओर से शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।