चुनावों को लेकर राजस्थान यूनिवर्विसिटी बना अखाड़ा
(Amber, Jaipur) राजस्थान यूनिवर्विसिटी चुनाव के दौरान अखाड़ा बना। हालांकि सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन का जाप्ता तैनात था...लेकिन इस जंग में वो भी हक्के बक्के रह गए। हालांकि घटना के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने इसका ठीकरा यूनिवर्सिटी प्रशासन के सिर फोडा है। साथ ही कहा कि यदि स्टूडेंट को आई डी कार्ड समय पर दिए जाते तो बाहरी स्टूडेंट को रोक लिया जाता। घटना में एबीवीपी और एनएसयूआई संगठन की रैलियां स्वामी विवेकानंद स्मारक पर पहुंची तो यहां अहम की लड़ाई को लेकर उनमें विवाद हो गया और इस विवाद ने उग्र रूप ले लिया। जिसके बाद एनएसयूआई और एबीवीपी संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के उपर पत्थर और लाठियां फेंकनी शुरू कर दी....इस दौरान दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं मीडिया कर्मियों के साथ आम स्टूडेंट को भी चोट आई है। गांधी नगर थाना एसीपी डाॅ. तेजपाल ने बताया कि आगे स्थिति पर पूरी तरह से नजर
रहेगी। लेकिन इस चूक के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी जिम्मेदारी ठहराया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।