जयपुर के उनियारा के रास्ते में बम मिलने की खबर से फैली सनसनी
(Amber, Jaipur) राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में उनियारों के रास्ते में बम मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विस्फोटक को कब्जे में लेकर एफएसएल और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। जिसके बाद सभी टीमें मौके पर पहुंची। इलाके में बने पशु चिकित्सालय के ऊपरी छत पर महिला कर्मचारी सफाई कर रही थी। उसे छत पर एक गेंद मिली। जिसके एक और वायर लगा हुआ था, महिला ने गेंद समझकर उसे उठा लिया और उसके बाद नीचे ले आई और उसके बाद स्थानीय लोगों को सूचना दी। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब खोल खोला, तो उसमें बारूद और टाईमरनुमा तार मिले। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के घरों से लोगों को खाली करवाकर एफएसएल और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने उसे कब्जे में ले लिया। विस्फोटक के पास ज्वलनशील छड़े भी मिली है, फिलहाल पुलिस विस्फोटक रखने वाले शख्स तक पहुंचने की प्रयास कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।