चंद्रमा पर इंसान से मिलती-जुलती छाया वाली तस्वीर एलियन की नहीं: नासा
(India) चंद्रमा पर इंसानी काया से मिलती-जुलती छाया वाली नासा की यह तस्वीर इंटरनेट पर वीडियो साझा करने वाले वेबसाइट यूट्यूब पर वावफोरेल नामक उपभोक्ता ने पोस्ट की थी। इस वीडियो क्लिप को एक महीने में ही करीब 20 लाख लोगों ने देखा था। नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, यह तस्वीर या तो अपोलो से ली गई होगी या 1971 में चंद्रमा अभियान पर गए 15 वैज्ञानिकों और 1972 में 17 वैज्ञानिकों के दल के द्वारा ली गई होगी। पिक्स11 के अनुसार नासा के एक वैज्ञानिक ने कहा है कि मुझे लगता है कि यह कैमरे की फिल्म पर पड़ा कोई धब्बा या आंख की पुतली जैसा कुछ हो सकता है। उन्होंने आगे कहा है कि यह न भूलें कि यह डिजिटल कैमरे के आगमन से पहले का मामला है, जब कैमरे की फिल्म में अक्सर कुछ न कुछ गड़बड़ियां हो जाया करती थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।