शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 36 अंक मजबूत
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक में पिछले छह कारोबारी सत्रों के दौरान 1,090 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज सातवें दिन 36.00 अंक अथवा 0.14 फीसद बढ़कर 26,456.67 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 6.50 अंक अथवा 0.08 फीसद बढ़कर 7,904.00 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि तिमाही परिणामों के बेहतर नतीजों से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों की ओर से स्वास्थ्य, आईटी, ढांचागत निर्माण क्षेत्र, उपभोक्ता सामान आदि चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सूचकांक में तेजी आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।