(Jaipur, Rajasthan)
देश में पहली बार हो रहे प्रो कबड्डी लीग का कारवां जयपुर पहुंच गया है और आज से अगले चार दिन जयपुर में कबड्डी का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोलेगा। टूर्नामेंट को लेकर एसएमएस स्टेडियम में तैयारियां पूरी हो चुकी है और टीमें जयपुर पहुंच चुकी है। आज मुकाबले के पहले दिन जयपुर और बेगलूरु के बीच पहला मुकाबला होगा। मुकाबले के दौरान एसएमएस स्टेडियम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पिंक पैंथर्स के मालिक अभिषेक बच्चन भी मौजूद रहेंगे। जयपुर की पिंक पैंथर्स टीम अपने पिछले नौ में से सात मुकाबले जीत चुकी है और अंक तालिका में 35 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। शीर्ष पर काबिज यू मुंबा की टीम जयपुर से सिर्फ तीन अंक आगे है। ऐसे में मेजबान टीम घरेलू पिच पर मैच जीतकर शीर्ष पर आने की कोशिश करेगी। इस दौरान सभी की निगाहें जयपुर के नवनीत गौतम पर रहेंगी, जो चोट के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए थे। नवनीत जयपुर टीम के कप्तान भी हैं और टीम में डिफेंडर की भूमिका निभाते हैं। जिस खेल को हल्के में लिया जाता था। मां बाप उसे खेलने के लिए मना करते है। आज वो ही खेल कबड्डी सिर चढ़कर बोल रहा है। राजधानी जयपुर में फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन के स्वामित्व वाली पिंक पैंथर्स का मुकाबला आज शाम बैंग्लुरू बुल्स से होगा। किस तरह का उत्साह देखा जा रहा है जयपुरवासियों में
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।