प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 26,314.29 पर और निफ्टी 7,875.30 पर बंद हुआ, निफ्टी ने इस दौरान अपने अब तक के जीवन काल का ऐतिहासिक ऊपरी स्तर छुआ, उधर भारतीय रुपया का संदर्भ मूल्य 60.66 रुपये प्रति डॉलर रहा, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75.62 अंकों की तेजी के साथ 26,496.29 पर खुला और 106.38 अंकों यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 26,314.29 पर बंद हुआ, दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,504.52 के ऊपरी और 26,277.61 के निचले स्तर को छुआ, सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, सन फार्मा (4.64 फीसदी), सिप्ला (3.79 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लैब (2.25 फीसदी), टाटा पावर (1.73 फीसदी) और भेल (1.47 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई, सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे ओएनजीसी (2.62 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.37 फीसदी), एमएंडएम (1.21 फीसदी), एचडीएफसी (1.19 फीसदी) और आईटीसी (1.12 फीसदी),
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.30 अंकों की तेजी के साथ 7,915.80 पर खुला और 22.20 अंकों यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 7,875.30 पर बंद हुआ, दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,922.70 के ऐतिहासिक ऊपरी और 7,864.05 के निचले स्तर को छुआ, बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में हालांकि तेजी दर्ज की गई, मिडकैप सूचकांक 5.48 अंकों की तेजी के साथ 9,276.34 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 94.71 अंकों की तेजी के साथ 10,263.51 पर बंद हुआ
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।