बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
एशियाई बाजारों के मिश्रित रुख के बीच फंडों व खुदरा निवेशकों की लिवाली से देश के शेयर बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ खुले। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार बीएसई का सेंसेक्स 56.30 फीसद यानि 0.21 फीसद की बढ़त के साथ 26,370.59 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स बुधवार को 106.38 अंक गिरकर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का निफ्टी भी 14.55 अंक यानि 0.18 फीसद बढ़कर 7,889.85 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी, ऑयल एंड गैस, रियल्टी और ऑटो क्षेत्र के शेयरों में 1.95 फीसद से ज्यादा की बढ़त देखी जा रही है। उधर, एशियाई बाजारों में जापान का निक्कई 0.50 फीसद बढ़त और हांगकांग का हेंगसेंग 0.28 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका का डाओ जोंस बुधवार को 0.35 फीसद की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।