(Jaipur, Rajasthan)
जयपुर में एसीबी ने 2 हजार की रिश्वत लेते हुए एक यूडीसी को धर दबोचा है। रिश्वत की ये राशि आरोपी यूडीसी हरिराम वर्मा रेजीडेंट डॉक्टर लक्ष्मणलाल से ले रहा था। दो हजार की राशि वो अगस्त माह में पहली किश्त के रूप में ले चुका था। एसएसएस हॉस्टल में कमरा अलॉटमेंट के नाम पर आरोपी हरिराम ने डॉक्टर लक्ष्मणलाल से 4 हजार रुपए मांगे और कहा कि वो उसे कमरा दिलवा देगा। रेजीडेंट डॉक्टर ने इसकी शिकायत ब्यूरो में की, ब्यूरो ने जब मामले का सत्यापन करवाया तो मामला सही निकला। इसी दौरान 12 अगस्त को आरोपी ने पहली किश्त के रूप में दो हजार रुपए ले लिए। आज जब दूसरी किश्त की रूप में आरोपी एसएमएस अस्पताल परिसर में बने अपने कार्यालय में दो हजार की रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया, आरोपी के कब्जे से एसीबी को 42 हजार की राशि भी बरामद हुई। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी के गुर्जर की थड़ी स्थित निवास पर भी दबिश दी। जहां पर टीम को कई दस्तावेज और जेवरात बरामद हुए। जानकारी में सामने आया है कि आरोपी हरिराम कई वर्षो से रेजिडेंट् डाॅक्टरर्स से कमरे दिलाने के नाम पर रिश्वत ऐंठ रहा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।