(Amber, Jaipur)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने आज भाजपा मुख्यालय में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की है भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनखड ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, मंत्री गुलाबचन्द कटारिया, राजेन्द्र सिंह राठौड, नंदलाल मीणा, अरुण चतुर्वेदी, युनुस खां, प्रदेश महामंत्री नारायण पंचारिया, कुलदीप धनखड, बाबूलाल वर्मा, हरीओम सिंह राठौड, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष वनीता सेठ, सांसद रामनारायण डूडी, विधायक रामलाल गुर्जर, वरिष्ठ नेता औंकार सिंह लखावत को शामिल किया गया है ... धनखड ने बताया कि नवगठित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 22 अगस्त, 2014 शुक्रवार शाम 9 बजे प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की अध्यक्षता में राजसमन्द में आयोजित की जायेंगी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।