जयपुर नगर निगम के 91 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी हुई रद्द........
(Jaipur, Rajasthan) जयपुर नगर निगम के 91 वार्डो के आरक्षण की लॉटरी महिला वार्डो की आपत्ति के कारण निरस्त करनी पडी। अब सभी वार्डो की लॉटरी प्रक्रिया दोबारा से की जाएगी। जयपुर कलक्ट्रेट में लॉटरी निकालते समय कांग्रेसी प्रतिनिधियों ने कई वार्डो को लेकर आपत्ति जताई। हालांकी तब तक जिला कलक्टर ने एससी.... एसटी और ओबीसी वर्ग के वार्डो का आरक्षण कर दिया था...लेकिन हंगामा बढता देख जिला कलक्टर को लॉटरी प्रक्रिया बंद करनी पडी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।