बाजार में एक दिन के विराम के बाद फिर तेजी, सेंसेक्स 46 अंक मजबूत
(India) तेल कीमतों में नरमी के बीच बैंक, वाहन तथा पूंजीगत वस्तुएं बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी। विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश आज भी जारी रहा। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने कल 251.36 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एल एंड टी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज आओ, सन फार्मा, एक्सिस बैंक तथा हीरो मोटो कार्प में जहां एक तरफ तेजी आयी वहीं एचडीएफसी, सेसा स्टरलाइट, टाटा स्टील, एनटीपीसी, हिंडाल्को तथा टाटा पावर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। तीस प्रमुख शेयरों पर आधारित बीएसई स्थिर खुला लेकिन बाद में 26,464.80 तक चला गया। लेकिन बाद में इसमें कछ गिरावट आयी और यह 26,262.52 अंक तक चला गया। लेकिन यूरोपीय बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी की खबर से यह 45.82 अंक या 0.17 प्रतिशत मजबूत होकर 26,360.11 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स कल 106 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। पचास शेयरों वाला नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.80 अंक या 0.20 प्रतिशत के सुधार के साथ 7,891.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7,855.95 से 7,919.65 के दायरे में रहा। निफ्टी कल 22.20 अंक कमजोर हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।