शेयर बाजारों में शुरूआती बढ़त
(India)
एशियाई बाजारों में बढ़त के रुख के बीच आईटी, ऑयल एंड गैस, पॉवर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में तेजी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में जहां 111 अंकों की बढ़त देखी गई और वहीं निफ्टी नए शिखर पर पहुंच गया। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, का सेंसेक्स 111.09 अंक यानि 0.42 फीसद की बढ़त के साथ 26,471.20 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 45.82 की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी पुराने रिकार्डो को पीछे छोड़ता हुआ 33.80 अंक यानि 0.42 फीसद बढ़त के साथ 7,924.90 के नए शिखर पर पहुंच गया। 20 अगस्त को कारोबार के दौरान निफ्टी ने 7,922.70 के स्तर को छुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।