(India)
वहीं रियल्टी, एफएमसीजी और पावर शेयरों की पिटाई से भी बाजार की तेजी कम हो गई है। हालांकि आईटी और बैंक शेयरों में अच्छी खरीदारी का रुझान है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 69 अंक यानि 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 26429 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 18 अंक यानि 0.25 फीसदी चढ़कर 7909 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि आज के कारोबार में निफ्टी ने 7924.9 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छूआ है। बाजार में कारोबार के इस दौरान हिंडाल्को, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में 2.8-1 फीसदी की मजबूती आई है। हालांकि यूनाइटेड स्पिरिट्स, बीपीसीएल, कोल इंडिया, पावर ग्रिड, एचडीएफसी, डॉ रेड्डीज, भारती एयरटेल और बजाज ऑटो जैसे दिग्गज शेयरों में 2.8-1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मिडकैप शेयरों में भूषण स्टील, डीबी रियल्टी, एडेलवाइस, एलेंबिक फार्मा और पार्श्वनाथ सबसे ज्यादा 5-3.1 फीसदी तक गिरे हैं। वहीं स्मॉलकैप शेयरों में यूबी होल्डिंग्स, बीएस लिमिटेड, जीनस पावर, यूनिसिस सॉफ्ट और संघवी मूवर्स सबसे ज्यादा 17.8-5 फीसदी तक लुढ़क गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।