(Jaipur, Rajasthan)
मेजबान जयपुर पिंक पेंथर्स और यू मुम्बा के बीच प्रो कबड्डी लीग का रोमांचक मुकाबला 31-31 से बराबर रहा। लीग में पिंक पेंथर्स ने पहली बार मुकाबला ड्रॉ खेला। हालांकि 11 मैचों में आठ जीत और एक ड्रॉ के साथ पिंक पेंथर्स ने अंक तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। पिंक पेंथर्स को पिछले मैच में यू मुम्बा के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। यहां सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में मेजबान ने मुम्बा पर मजबूत बढ़त बनाई, लेकिन अंतिम मिनटों में उसकी गलतियां भारी पड़ गई और मेहमान टीम मुकाबला ड्रॉ कराने में सफल रही। पिंक पेथर्स का मुकाबला आज दिल्ली से होगा । गौरतलब है कि दिल्ली भी टूर्नामेंट में अब वापसी कर रही है दूसरी और पिंक पेथर्स के कई खिलाड़ी चोटिल है ऐसे में नम्बर एक की पोजिशन को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।