वकीलों ने राजस्थान में कराया बंद, टोलियां बनाकर मांगा जनता से समर्थन,
(Amber, Jaipur) न्यायपालिका में भ्रष्टाचार सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर आज वकीलों की ओर से बंद का आव्हान किया गया। सुबह से ही राजधानी जयपुर में वकील बंद का असर देखने को मिला। वकीलों की टोलियों ने राजधानी की सड़कों पर निकल पर व्यापारियों से बंद को समर्थन देने की मांग की। जिस पर अधिकतर व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर तक बंद रहे। हालांकि वकीलों के इस बंद में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित इमरजेंसी सेवाओं को बहाल रखा गया। वकील संघर्ष समिति ने आगामी दिनों में महापड़ाव की भी चेतावनी दी है,,, वकीलों की ओर से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी बंद के दौरान शहर के बाजार बंद रहे। वहीं वाहनों की आवाजाही जारी रही। बंद में आवश्यक सेवाओं को बाहर रखा गया...........वकीलों के प्रदेशव्यापी बंद का असर राजधानी जयपुर में भी देखने को मिला। वकीलों की ओर से व्यापार मण्डलों से बंद के आह्वान को लेकर कोई अप्रिय घटना ना हो। इसे लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राजधानी के चारदीवारी क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में पुलिस की माकूल व्यवस्था रही। बंद के आह्वान के दौरान राजधानी जयपुर में जबरन बंद की कुछ छिटपूट घटनाए भी सामने आई है...झुंझुनूं में बंद के दौरान व्यापारियों और वकीलों में झड़प का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जुलूस के रूप में वकीलों ने जबरदस्ती एक कपड़े के शोरूम को बंद करवाने की कोशिश की। जब व्यापारी ने इसका विरोध किया तो वकीलों ने उनकी जमकर पिटाई कर डाली। इसके बाद व्यापारियों ने शाह मार्केट के सामने रोड जाम कर दी और धरना देकर वकील और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाकर धरने से उठाया। लेकिन व्यापारियों ने चेतावनी भी दी है कि अगर वकीलों ने उनसे माफी नहीं मांगी तो वे बेमियादी बंद करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।