(India)
कारोबारियों के अनुसार रिजर्व बैंक का वृद्धि पर बयान तथा वैश्विक बाजारों में मजबूत रूख के साथ संस्थागत तथा खुदरा निवेशकों की लिवाली जारी रहने से बाजार में मजबूती आई। एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, विप्रो तथा सिप्ला में अच्छी तेजी आयी जबकि एचडीएफसी, आईटीसी, भारती एयरटेल, कोल इंडिया, एचयूएल तथा हीरो मोटो कार्प के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सकारात्मक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ा से आईटी शेयरों में तेजी आई। घरेलू आईटी कंपनियों के लिये अमेरिका सबसे बड़ा बाजार है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 22.10 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,913.20 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7,929.05 अंक तक चला गया जो एक रिकार्ड है। इससे पहले, 20 अगस्त को 7,922.70 अंक तक गया था। तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सूचकांक भी 59.44 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,419.55 अंक पर बंद हुआ जो 26,420.67 अंक के पूर्व रिकार्ड से थोड़ा ही कम हैं कारोबार के दौरान यह 26,508.27 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स कल 45.82 अंक मजबूत हुआ था। इस तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी इस सप्ताह 1.5 प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब बाजार में मजबूती दर्ज की गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।