(India)
एलआईसी के चेयरमैन एस.के. राय ने बताया, ‘हमारी योजना इक्विटी बाजार में करीब 50,000 करोड़ रुपये निवेश करने, जबकि बांडों में ढाई लाख करोड़ रुपये निवेश करने की है।’ उन्होंने कहा कि एलआईसी ने बीते वित्त वर्ष में 51,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीद थे। यह निवेश विभिन्न क्षेत्रों व कंपनियों में किया गया था। उन्होंने कहा कि जहां तक बांड बाजार का संबंध है, बीते वित्त वर्ष में इस बाजार में करीब 2.40 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। चालू वित्त वर्ष में अब तक शेयर बाजार करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। चालू वित्त वर्ष के दौरान, एलआईसी ने तरजीही शेयरों की खरीद कर यूनाइटेड बैंक, सेंट्रल बैंक और बैंक आफ महाराष्ट्र सहित कई सार्वजनिक बैंकों में हिस्सेदारी बढ़ाई है। कुछ और बैंक साल के दौरान एलआईसी को तरजीही आधार पर शेयर आवंटित करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।