(Amber, Jaipur)
राजधानी जयपुर के सिटी पैलेस में अचानक आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सुबह पौने आठ बजे सिटी पैलेस के एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। जिसने देखते ही देखते सिटी पैलेस के बड़े हिस्से केा अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एक दर्जन से अधिक दमकलों ने चार घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक तौर पर काबू पा लिया। लेकिन आग अभी भी सुलग रही है और फिर से चिंगारी बड़ा रुप धारण कर सकती है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जिला कलक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिला कलक्टर कृष्ण कुणाल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिटी पैलेस में आग से बचाव के लिए किसी तरह के इंतजाम नहीं थे और कई खामियां सामने आई है। जिसकी जांच कराई जाएगी। शुरूआती जांच में आग में सिटी पैलेस ट्रस्ट के कई महत्वपूर्ण कागजात जलने की बात सामने आई है। साथ ही यहां रखी प्राचीन धरोहरें और फोटोज भी आग की भेंट चढ़ गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।