(India)
हफ्ते के पहले दिन बाजार की शुरुआत रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ हुई है। निफ्टी खुलते ही नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने में कामयाब हो गया, तो सेंसेक्स 26500 के पार पहुंच गया। कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी का रुझान है। दिग्गज शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 89 अंक यानि 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 26509 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 19 अंक यानि 0.25 फीसदी चढ़कर 7932.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।