जेके लोन अस्पताल में कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, मरीज होते रहे परेशान
(Amber, Jaipur) इन कर्मचारियों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर धरना दे दिया और प्रदर्शन करने लगे। इन कर्मचारियों का कहना था कि यहां के बाबू उन्हें हर बार वेतन देने में आनाकानी करते हैं। इस मामले में कई बार अधिकारियों को शिकायत भी की है लेकिन कर्मचारियों को परेशान किया जाता है। अब जबिक दो माह से वेतन नहीं मिला है तो उन्हें परिवार के पालन-पोषण के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों को किन्हीं कारणों से वेतन नहीं मिल पाया लेकिन अब जल्दी ही उन्हें वेतन दे दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।