राजस्थान विधानसभा उपचुनावों को लेकर कांग्रेस तैयार........
(Jaipur, Rajasthan) प्रदेश में चार सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने चारों सीटों पर जीत का दावा किया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मंत्रणा की। पायलट ने कहा कि देशभर से आ रहे उपचुनावों में कांग्रेस को जीत मिल रही है। चुनावों में बीजेपी की ओर से जनता किए गए झूठे वादों की पोल खुल रही है। ऐसे में प्रदेश में भी जनता मंहगाई से त्रस्त है। वहीं उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में कांग्रेस को चारों सीटों पर जीत मिलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।