17 अंक की बढ़त के साथ नए रिकार्ड पर बंद हुआ सेंसेक्स
(India) हालांकि, इसके बावजूद सेंसेक्स 17 अंक की बढ़त के साथ नए रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ,,,,पिछले दो सत्र में 105 अंक की बढ़त दर्ज करने वाला 30 शेयरों का सेंसेक्स कारोबार के दौरान अपने दिन के रिकार्ड स्तर 26,630.74 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले 19 अगस्त को सेंसेक्स ने 26,530.67 अंक का रिकार्ड स्तर छुआ था। हालांकि, कारोबार के अंतिम घंटे में व्यापक आधार पर बिकवाली शुरू होने से सेंसेक्स का लाभ सिमट गया और अंत में यह 17.47 अंक या 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,437.02 अंक के नए रिकार्ड पर बंद हुआ। इससे पहले 19 अगस्त को सेंसेक्स ने 26,420.67 अंक का रिकार्ड बनाया था। वहीं, निफ्टी मजबूत रख से खुलने के बाद अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 7,968.25 अंक पर पहुंचा। इससे पहले 22 अगस्त को निफ्टी ने 7,926.05 अंक का स्तर छुआ था। हालांकि बाद में बिकवाली का दौर चलने से अंत में निफ्टी 6.90 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान से 7,906.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंडाल्को के शेयर में सबसे ज्यादा 9.56 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इनके अलावा टाटा स्टील, टाटा पावर, आईसीआईसीआई बैंक, गेल, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और टाटा मोटर्स के शेयर भी नुकसान में रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।