बाजारों में भारी उठा-पटक के बाद मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ खुला। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाजार में बिकवाली दबाव बना हुआ है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 25 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 26,412 के स्तर पर देखा गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 9 अंक गिरकर 7,900 के नीचे आ गया। उधर, रुपया डॉलर के मुकाबले चार पैसे मजबूत होकर 60.52 पर पहुंच गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की चाल सुस्त है। हालांकि आइटी शेयरों में खरीदारी का रुझान है। इस दौरान जिंदल स्टील, टाटा पावर, पीएनबी, बीएचईएल, एमएंडएम, सेसा स्टरलाइट और टाटा मोटर्स जैसे दिग्गज शेयरों में 5.8-1.1 फीसद की गिरावट देखी गई है। टाटा स्टील, कोल इंडिया, एचडीएफसी, आइटीसी, एचयूएल और सिप्ला जैसे दिग्गज शेयरों में 1.6-0.75 फीसद की मजबूती आई है। मिडकैप शेयरों में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, सिंफनी, रेस्पोंसिव इंडस्ट्रीज, ट्रिनिटी ट्रेड और टोरेंट फार्मा सबसे ज्यादा 4.7-2.6 फीसद की बढ़त है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।