राजधानी जयपुर में रिश्ते हुए तार-तार............
(Amber, Jaipur) शादी के चार साल तक संतान नहीं होने से खफा सास और ननद ने अपनी बहू को जिंदा आग में झोंक दिया, जिससे वो 75 फीसदी आग से झुलस गई। आग की लपटों को देखकर बचाने दौड़ेे मोहल्ले वासियों ने आग पर पानी डालकर बुझाया। अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच झूल रही 20 वर्षीय शबाना टकटकी लगाए इंसाफ लगाने की गुहार लगा रही है। मामला जुड़ा है जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके से जहां की बरकत काॅलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय शबाना शाम के वक्त रसोई में खाना पका रही थी। इसी दौरान संतान नहीं होने और दहेज का ताना देकर सास शायरा ने उस पर मिट्टी का तेल झिड़क दिया और ननद हीना ने माचिस की तिली लगा दी। इसके बाद शबाना धू-धू कर जलने लगी और चीख पुकार कर जब वो घर के बाहर दौड़ी तो मोहल्लेवासियों ने आग पर पानी डाला, लेकिन शबाना बूरी तरह झुलस गई। इसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर्स से उसे एसएमएस रैफर कर दिया। शबाना की मां बेगम ने जनटीवी के साथ बातचीत में बताया कि उसकी पति की मौत को काफी अरसा बीत चुका है, अब दरिंदों ने उसकी बेटी को आग लगा दी। मां का कहना है शबाना को शुरू से ही ससुराल मंे तंग किया जाता रहा। उधर, पूरे मामले को लेकर झोटवाड़ा थाना पुलिस का कहना है पीड़िता के बयान करवाएं गए हंै। मामला बेहद चैकाने वाला है। जल्द ही सास और ननद को गिरफ्तार किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।