(Amber, Jaipur)
राजस्थान यूनिवर्सिटी में धरना दिया जा रहा है। मामला छात्रसंघ चुनाव से जुडा हुआ है। जिसके तहत कोर्ट ने लिंगदोह के उल्लघंन को लेकर शपथ पत्र मांगा है। जिसके कारण चुनाव परिणाम पर रोक लगी हुई है। ऐसे में छात्र नेता जीवन दीपक ने कुलपति सचिवालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। वहीं कहा है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तब तक धरने पर रहेंगे। जीवन दीपक ने अध्यक्ष पद पर चुनाव लडा था। वहीं योगेश मीणा ने महासचिव पद पर चुनाव लडा,,वहीं अब दोनों का दावा कर रहे है कि उन्होने ना तो लिंगदोह का उल्लघंन किया है और ना ही उनको कोई नोटिस मिला है। ऐसे में उनका परिणाम जारी होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाई होनी चाहिए। इन दोनों छात्र नेताओ ने निर्दलिय चुनाव लडा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।