मामूली बढ़त के साथ नई उंचाई पर सेंसेक्स
(India) स्वास्थ्य सेवा व एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स में लगातार चौथे सत्र में लाभ दर्ज हुआ,
नुकसान झेल रहे धातु शेयरों में भी कारोबार के अंत में सुधार देखा गया, बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 26,349.87 अंक पर नीचे खुलने के बाद 26,314.89 अंक तक और नीचे गया, हालांकि, अंतिम दौर में चली लिवाली से यह शुरुआती नुकसान से उबरते हुए अंत में 5.79 अंक या 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,442.81 अंक पर बंद हुआ, सोमवार को सेंसेक्स 26,437.02 अंक के रिकॉर्ड पर बंद हुआ था, पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स ने 128 अंक की बढ़त दर्ज की है, हालांकि, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद अंत में 1.55 अंक या 0.02 प्रतिशत के नुकसान से 7,904.75 अंक पर आ गया, कारोबार के दौरान यह 7,862.45 से 7,915.45 अंक के दायरे में रहा, ब्रोकरों ने कहा कि इसके अलावा गुरुवार को डेरिवेटिव खंड में मासिक निपटान से पहले सटोरियों की शॉर्ट कवरिंग से भी बाजार को मदद मिली,ब्रोकरों ने कहा कि कोयला ब्लॉक आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाजार में नकारात्मक धारणा थी, लेकिन निवेशक इस फैसले के संभावित असर से उबरे, इस वजह से हिंडाल्को, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान जिंक व सेल के शेयर शुरुआती गिरावट से उबर गए, हालांकि जिंदल स्टील व भूषण स्टील में गिरावट का सिलसिला जारी रहा, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा टाटा मोटर्स, मारति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा सहित 14 कंपनियों पर 2,545 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाए जाने के बाद बाजार में शुरुआत में बिकवाली देखी गई

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।