बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
वैश्विक संकेतों के साथ बुधवार को बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 148 अंक की बढ़त के साथ 26,590 के स्तर पर देखा गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 35 अंक की उछाल के साथ 7,940 पर है। इस दौरान जिंदल स्टील, ओएनसीजी, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज, एसबीआई, भारती एयरटेल और बीएचईएल जैसे दिग्गज शेयर 1.9-1.2 फीसद मजबूत हुए हैं। हालांकि गेल, टीसीएस, एचयूएल, केर्न इंडिया, टेक महिंद्रा, विप्रो और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों में 1.1-0.2 फीसद की गिरावट देखी गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।