पूंजी प्रवाह बढ़ने से सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला
(India) शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी का रुख जारी है। अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रुख और घरेलू बाजार में विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ने से बीएसई सेंसेक्स 142 अंक की बढ़त के साथ खुला। पिछले चार सत्रों में 128 अंक की बढ़त हासिल कर चुका सेंसेक्स आज 142.51 अंक उपर 26,585.32 अंक पर खुला। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 39.80 अंक उपर 7,944.55 अंक पर खुला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।