दिगंबर सिंह नामांकन दाखिल करने पहुंचे सूरजगढ़........
(Amber, Jaipur) सूरजगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिंगबर सिंह ने सूरजगढ़ विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उनके नामांकन दाखिल करने से पहले प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बीजेपी उम्मीदवार के रूप में उनका नाम घोषित कर दिया। झुंझुनूं बॉर्डर पर दिगंबर सिंह का स्वागत उदयपुरवाटी के विधायक शुभकरण चौधरी ने किया। वहीं बीजेपी से टिकट मांग रही नीता यादव नाराज हो गई है। उन्होंने कहा कि ये गलत है और उन्होंने लोकसभा चुनावों में बीजेपी का साथ दिया लेकिन आज जब मेरी बारी आई तो सांसद और बीजेपी दोनों ने ही उन्हें धोखा दिया है। नीता बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।