एसीबी ने पकड़ा बिजली विभाग का रिश्वतखोर जेईएन.........
(Amber, Jaipur) एसीबी की टीम ने ’रंगे हाथ पकडों’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए राजधानी जयपुर में एक जेईएन को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी जेईएन भिवाड़ी रीको में बिजली विभाग में जेईएन के पद पर तैनात है। आरोपी जेईएन दिनेश यादव ने परिवादी बिजली का काम करने वाले ठेकेदार सीताराम से बिजली के ठेके के 13.17 लाख रुपए के भुगतान के लिए 50 हजार की रिश्वत मांगी। जिसके बाद परिवादी ने इसकी सूचना एसीबी को दी। एसीबी ने मामले का सत्यापन करते हुए त्रिवेणी नगर इलाके में ऊषा विहार में आरोपी जेईएन के घर दबिश देकर रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी दिनेश यादव के घर कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।