(Jaipur, Rajasthan)
मानसून की सुस्ती से राज्य में बिजली का संकट गहराया गया है। तेज गर्मी से बढ़ी बिजली की रिकॉर्ड मांग और बिजली कम्पनियों के आपूर्ति प्रबंधन में ढिलाई के चलते राज्य में आज से दो से चार घंटे की बिजली कटौती शुरू होगी। इस बारे में पॉवर ट्रेडिंग सेल के मुख्य अभियन्ता की ओर से आदेश जारी किया गया है। बिजली की मांग 2200 लाख यूनिट के आसपास पहुंच गई है और बिजली कम्पनियां इसका प्रबंध नहीं कर पा रही है। कृषि क्षेत्र में तो एक घंटे की कटौती के अधिकृत निर्देश पहले दिए जा चुके है। बिजली कम्पनियां अघोषित रूप से कटौती कर रही थीं। गस्त में मानसून के सक्रिय होने पर राज्य में बिजली की मांग औसतन करीब 1500 लाख यूनिट रहती है। दस दिन पहले तक कुछ ऐसी ही स्थिति थी, लेकिन बरसात के थमने के साथ ही बिजली की मांग में करीब 700 लाख यूनिट तक की वृद्धि हो गई है। नतीजन, डिस्कॉम के पॉवर ट्रेडिंग सेल का प्रबंधन पूरी तरह गड़बड़ा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।