जयपुर नगर निगम मेयर ने भ्रष्टाचार मामले को लेकर फिर उठाई सीबीआई जांच की मांग,
(Amber, Jaipur) जयपुर नगर निगम के अधिकारियों के बाद अब महापौर ज्योति खंडेलवाल ने एसीबी पर भी सवाल खड़े किए हैं। महापौर ने नगर निगम के पूर्व सीईओ असवाल के कार्यकाल में हुए कार्यों की जांच सीबीआई करवाने की मांग की है। इसके लिए जल्द ही महापौर पीएमओ और सीबीआई को पत्र भेजेंगे। महापौर ने मीडिया को कुछ दस्तावेज सौंपते हुए असवाल पर एक निजी होटल के लाईसेंस को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। महापौर का आरोप है कि कुछ नेताओं का समर्थन होने के कारण एसीबी नगर निगम के पूर्व सीईओ लालचंद असवाल की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। वहीं, भ्रष्टाचार से जुडे़ इस मामले में महापौर ने जयपुर के गोपालपुरा बाईपास एक होटल के मालिक के तार एसीबी के आला अधिकारियों से जुडे़ होने की भी बात कही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों नगर निगम के पूर्व सीईओ लालचंद असवाल पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के बाद सरकार ने असवाल को एपीओ कर दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।